मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना

बुधवार को नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टी फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच जाएंगी। गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के 10 निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

जिले भर में 647606 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्‍त है। 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा जिला

नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई थीं। शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। 4 मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।

डीएम अरविंद मलप्‍पा बंगारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

मतदान के लिए की गई व्यवस्था-

कुल वार्ड- 195

मतदान केंद्र-210

मतदेय स्थल-698

मतदानकर्मी-3072

पिंक मतदान केंद्र-10

संवेदनशील केंद्र-89

यहां होगा मतदान-

नगर पालिका मुजफ्फरनगर

नगर पालिका खतौली

नगर पंचायत जानसठ

नगर पंचायत मीरापुर

नगर पंचायत बुढ़ाना

नगर पंचायत चरथावल

नगर पंचायत सिसौली

नगर पंचायत शाहपुर

नगर पंचायत पुरकाजी

नगर पंचायत भोकरहेड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here