7/3/2023: आज का राशिफल

दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता जाता है। राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। आज 07 मार्च 2023, मंगलवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा और देश के कुछ हिस्सों में होलिका दहन किया जाएगा। आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 4 बजकर 17 मिनट से आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल

पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।

वृषभ दैनिक राशिफल

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल 

किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कर्क दैनिक राशिफल

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह दैनिक राशिफल

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या दैनिक राशिफल 

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सावधानी रखें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु दैनिक राशिफल

पारिवारिक महिला का सहयोग मिलेगा। घर के मुखिया का प्रोत्साहन रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर दैनिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here