देश में कोरोना के 9,283 नए मामले, 437 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्‍या भी बढ़ी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 437 मौतें हुईं। जिसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 4,66,584 जा पहुंचा। वहीं, कोरोना के कुल मामले- 3,45,35,763 हो गए हैं। जिनमें से 3,39,57,698 रिकवरी भी हुई हैं। हालांकि, सक्रिय मरीज अभी 1,11,481 हैं।

उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी फिर 10 हजार से नीचे चला गया है। कल संक्रमण के 9,283 नए मामले दर्ज किए गए। एक और अच्छी बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 10,949 लोग ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह भी बताया गया कि, लोगों को कल पूरे दिन में वैक्सीन के 76,58,203 डोज दिए गए। इसी के साथ भारत में कुल वैक्सीनेशन 1,18,44,23,573 तक पहुंच गया।

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में कल कोरोना वायरस के संक्रमण के काफी कम मामले सामने आए। संक्रमण के कुल मामले अब 132320 हो गए हैं। जिनमें से अब सक्रिय मामले 4,247 हैं, वहीं कुल डिस्चार्ज 127591 हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि, मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में 465 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 3 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। वहीं, अब तक कुल मौतें 482 हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here