भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी, अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी की है। केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में अस्तित्व में नहीं आएगी। हम अगले दो-तीन महीनों में सरकार बनाएंगे। हमने इस पर काम किया है। हम (विधान परिषद) में होने वाले चुनावों के खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”