मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का अभी विचार नहीं है, जबकि पूर्व मंत्री कौल सिंह ने शर्त रखी है कि वह प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा का अंतिम चुनाव लडे़ंगे।
कांग्रेस हाईकमान की कमेटी की बैठक के दूसरे दिन पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा है कि मैं विधानसभा का आखिरी चुनाव लड़ना चाहता हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर हाईकमान का आदेश होगा तो मंडी संसदीय उपचुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहूंगा। कौल सिंह ने सोशल मीडिया पर भी मिशन 2022 की पोस्ट डाली है। उन्होंने लोगों से समर्थन भी मांगा है। सूत्रों के अनुसार कौल सिंह दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मिल चुके हैं।