आप का नया टारगेट हिमाचल विधानसभा चुनाव

पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब हिमाचल में पांव जमाने की तैयारी कर चुकी है। पहाड़ों पर भी झाड़ू चलाने के मकसद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंच रहे हैं और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला से रोड शो करने जा रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि इसमें 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। राज्य में अब तक अढ़ाई लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके है। पंजाब के नतीजे आने के बाद सवा एक लाख से अधिक ने नए सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि मंडी के रोड शो के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता आप में आ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि बीते डेढ़ सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख दलों के नेता आप से जुड़ चुके हैं और कई लाइन में हैं। आप में भ्रष्टाचारियों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। केजरीवाल और भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव की नई नींव रखेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। आप पार्टी के रोड शो के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिमाचल में तीसरे विकल्प को जगह नहीं: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस और भाजपा को ही चुनते आए हैं। इसलिए प्रदेश में तीसरी पार्टी के लिए जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आप मंडी में रोड शो करने जा रही है। वह रोड शो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here