गाजियाबाद फेक गैंगरेप केस में एक्शन, महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में गैंगरेप की झूठी कहानी बताने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के तीन साथी को पहले ही अरेस्ट किए जा चुके हैं। आरोपी महिला पुलिस की निगरानी में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती थी, वहां से छुट्टी मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी एसपी सिटी फर्स्ट निपुण अग्रवाल ने दी।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला 18 अक्टूबर को सुबह सवा सात बजे अस्पताल आई और उसका ‘चिकित्सा-कानूनी मामला (मेडिको-लीगल केस)’ (एमएलसी) बनाया गया और उसे गोपनीय रखा गया है।

बता दें कि दिल्ली की एक महिला के इस दावे को गाजियाबाद पुलिस ने ‘झूठा’ करार देते हुए खारिज कर दिया कि उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और बर्बरता की। पुलिस ने दावा है कि पूरी ‘साजिश’ संपत्ति हड़पने के लिए रची गयी थी, जिसे लेकर महिला और आरोपियों के बीच विवाद था। उन्होंने बताया कि महिला की मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला ने दावा किया था कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दावा किया था कि 36 साल की महिला बोरे में बंद मिली थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महिला के गुप्तांगों में लोहे की छड़ डाली गई थी।

हिरासत में लिए गए चार लोगों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है।खबरों के अनुसार, दिल्ली में अपने घर लौटने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही महिला का गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आश्रम रोड पर बंदूक के बल पर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।खबरों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने महिला को दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा और पांच लोगों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here