देश में आजादी के बाद खून भी गड़बड़ हो गया: साध्वी प्रज्ञा

भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया है। देश भर में चल रहे रामचरित मानस को लेकर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा, भारत को स्वतंत्रता तो मिल गई, लेकिन उसके बाद बहुत-सी चीजें बदल गईं, खून भी बदल गया। डीएनए चेंज हो गए, मिक्स हो गए। दिखने में बहुत कुछ लगता है, लेकिन होते नहीं हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं सनातन बोर्ड के पक्ष में हूं। यह जरूर बनना चाहिए। जब वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड तो पहले ही बन जाना चाहिए था। मैं सनातन धर्म के लिए जीती हूं, मरती हूं। यह मेरा काम है। मेरे लिए तो सनातन धर्म राष्ट्रधर्म है और राष्ट्र राम हैं। इस वजह से सनातन धर्म में ही मेरे लिए सब कुछ है। हमारा देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। भारत विश्वगुरु बनेगा। परम वैभव पर पहुंचेगा। यह हमारा विश्वास है और यह होकर रहेगा।

दिग्विजय को बताया पिट्ठू…
पुलवामा हमले की बरसी पर खुफिया नाकामी बताने वाले दिग्विजय सिंह पर भी साध्वी बरसीं। उन्होंने कहा कि मैं उस व्यक्ति के बारे में बात नहीं करती, क्योंकि उसे तो कांग्रेस ने स्थाई कर रखा है। मैं इतना कहूंगी कि देश की बदनामी और देश का, सैनिकों का, इंटेलिजेंस का मनोबल कम करने का काम करते हैं। वह शख्स हमेशा पिट्ठू जैसे बोलता रहता है। पूरे कुएं में ही भांग घुली हुई है, वहां किसे सलाह दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here