सोनिया से मुलाकात के बाद दिग्विजय बोले- नहीं लडूंगा चुनाव

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों को शांत कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी चीफ बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं।   

जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने वाले, लेकिन यदि पार्टी हाइकमान ने निर्देश दिए तो पीछे भी नहीं हटेंगे। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बात कही है, तब से इन चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साफ कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here