अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल व पुत्री कोरोना पॉजिटिव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, कुछ एहतियात बरतने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है।

सरकार के दावों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

प्रदेश में 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 56 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 12 करोड़ 31 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 83.55 फीसदी को पहली और 44.54 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here