सारे कवि नेताओं और पुलिसवालों पर हमला बोलते हैं, मैं भी ऐसा ही करूंगा: बन्ना गुप्ता

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर से राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अपने बेबाक अंदाज और तल्ख बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बन्ना गुप्ता ने अब नेताओं और विधायकों पर ही निशाना साध दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेताओं को चोर तो विधायकों को डकैत बताया है। 

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से कविता पाठ किया।  उन्होंने कहा कि, सारे कवि नेताओं और पुलिसवालों पर हमला बोलते हैं, मैं भी ऐसा ही करूंगा। इसके बाद उन्होंने काव्य पाठ शुरू किया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि, सारे नेता बन गए चोर, डकैत बने एमएलए। इसके बाद उन्होंने कविता में पुलिस पर भी तंज कसा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here