बेटी की शादी के लिए सजा अनिल कपूर का घर, ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग रिया कपूर आज लेंगी सात फेरे

अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज (14 अगस्त) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिया लंबे समय से करण के  साथ रिलेशनशिप में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। बेटी की शादी के लिए लिए अनिल कपूर का जुहू स्थित घर पूरी तरह से सज चुका है। 

अनिल कपूर का सजा बंगला

शादी में परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की सेरेमनी दो-तीन दिनों तक चलने वाली है। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। बताया जा रहा है शादी की रस्में यहीं पर होंगी। 

3 साल पहले रिश्ता को किया था कंफर्म

सोनम कपूर पिछले महीने ही मुंबई लौटी हैं। बाद में उनके पति आनंद आहूजा भी मुंबई पहुंचे। रिया और करण पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोनम कपूर की शादी के वक्त रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। सोनम ने मई 2018 में आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सोनम पति आनंद के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। वह काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here