अनुराग कश्यप अब एंजियोप्लास्टी के बाद हो गए हैं कुछ ऐसे, लुक देखकर फैंस का चकराया सिर?

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के हार्ट में ब्लॉकेज के बाद हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अभी वो घर पर आराम कर रहे हैं। अस्पताल से लौटने के बाद अनुराग की पहली तस्वीर सामने आई है। उनकी बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।

एंजियोप्लास्टी के बाद पहली तस्वीर


आलिया अमेरिका से पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल वो मुंबई में हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें अनुराग कश्यप गंजे दिख रहे हैं। वीडियो देखकर वो मुस्कुराते हैं। इस दौरान अनुराग कश्यप ने ब्लू टीशर्ट और गले में ब्लैक मास्क लटका रखा है। कैमरा देखते ही वो कहते हैं, ‘मुझे दिख नहीं रहा।‘ उनके इतना कहते ही बैकग्राउंड में हंसने की आवाज आती है।

तबीयत में हो रहा सुधार


अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की थी। प्रवक्ता ने कहा था कि ‘अनुराग की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें पहले से अच्छा महसूस हो रहा है। डॉक्टर ने अभी उन्हें आराम करने के लिए कहा है। कुछ वक्त तक आराम करने के बाद ही वो फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।‘

सीने में दर्द की हुई थी शिकायत


पिछले हफ्ते की शुरुआत में अनुराग कश्यप की एंजियोप्लास्टी हुई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनके हार्ट में कुछ ब्लॉकेज मिले थे जिन्हें सर्जरी से हटाया गया। 

उनके एक करीबी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि ’हां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। अब वह ठीक हो रहे हैं। चिंता करने के लिए धन्यवाद।‘ 

आने वाली फिल्म


48 वर्षीय अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले अपनी आने वाली फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका है। तापसी और अनुराग ने इससे पहले फिल्म ‘मनमर्जियां’ में साथ काम किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here