अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए…फिर हटने नहीं दूंगी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव की कमान संभालने के लिए रायबरेली पहुंच गई हैं। उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। मैं यहां आ गई हूं। चुनाव में 329 घंटे बाकी हैं। लगातार काम करना है। हर हाल में जीत दर्ज करनी है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी। अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए फिर नहीं हटने दूंगी।

उन्होंने कहा कि रायबरेली वो किला है जिसे भाजपा ढहा नहीं पाई है। यहां पर हमारी जीत का संदेश दूर तक जाएगा। तैयार हो जाइए। चुनाव तक लगातार काम करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के जज्बात उभारकर वोट की राजनीति कर रही है।  युवा रोजगार की नौकरी की मांग करते हैं भाजपा पाकिस्तान की बात कर रही है। जनता महंगाई से परेशान है लेकिन उस पर कुछ नहीं करते हैं।विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड लाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिस्ट सामने आई तो पता चल गया। भाजपा इलेक्टोरल बांड के जरिए धन देने वालों के नाम गुप्त रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here