यशवर्धन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, केरल से हो रहा था ऑपरेट

सोशल मीडिया पर हैकिंग का एक और मामला सामने आया है। गुरुग्राम निवासी यशवर्धन का इंस्टाग्राम अकाउंट (itsvardhanyash) हैक कर अज्ञात लोगों द्वारा उनके परिचितों को पैसे मांगने के मैसेज भेजे गए।
यशवर्धन को कई लोगों ने फोन और मैसेज के जरिए जानकारी दी कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें पैसे की मांग की जा रही है। कुछ लोगों को अन्य तरह के भ्रामक संदेश भी प्राप्त हुए।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले 4-5 दिनों से केरल के किसी लोकेशन से ऑपरेट किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यशवर्धन ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने जानने वालों और आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और उसे नजरअंदाज करें।
मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.












Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.