कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 58 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 116 रन की साझेदारी की।

दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर। BCCI की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना।

शीतल देवी ने कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम को 142-139 से हराया। स्वाति चौधरी महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 स्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। शैलेष कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाकर अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स 82 रन बनाकर नाबाद रहे।

निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में 2.04 मीटर से अधिक की छलांग लगाई। उन्होंने सोमवार को लंबी कूद टी47 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। अंकुर धामा और शीतल देवी भी पिछले एशियाई पैरा खेलों में दो-दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

प्रज्ञान ओझा सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर चयन समिति के अध्यक्ष बने हैं। रमेश पोवार को पुरुष चयन समिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा समिति के अन्य सदस्य हैं। अजीत अगरकर जुलाई 2023 में चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

भारत ने 103 रन का लक्ष्य महज 8.5 ओवर में हासिल किया। शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन की विस्फोटक पारी खेली। स्मृति मंधाना 47 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मुकाबला बारिश के कारण तय समय से दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के चलते दोनों टीमों के लिए मैच 9-9 ओवर का निर्धारित किया गया था।

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले चार टी20 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। पांचवें मुकाबले से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘Still believing’ लिखा। भारत के लिए आठ टी20 मैचों में वैभव 246 रन बना चुके हैं।

वसीम जाफर ने बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। जाफर भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। प्रज्ञान ओझा ने भारत की ओर से 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

भारत ने 15.4 ओवर में 116 रन बनाकर मुकाबला जीता। जिम्बाब्वे की टीम पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी। दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली।

भारत न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहले तीन वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। चौथे और पांचवें वनडे में ईशान किशन उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शनिवार को बंगलूरू में खेला जाएगा। अर्शदीप सिंह चौथे टी20 में शमार जोसेफ की गेंद कंधे पर लगने से चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने एहतियातन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।

पूनम राउत ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 2017 महिला विश्व कप में उन्होंने 381 रन बनाए थे। आयरलैंड के खिलाफ दीप्ति शर्मा के साथ 320 रन की साझेदारी की थी।

श्रेयस अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अय्यर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाया। ईशान किशन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।