कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

2026 बैच के सभी छात्र अब अपनी पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल हो सकेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, NALSAR के ज्यादातर छात्र बेकसूर पाए गए। BCI के मुताबिक, छात्रों की CJI सूर्य कांत की दीक्षांत समारोह में भागीदारी के विरोध वाले कैंपेन में शामिल होने की मंशा नहीं थी। कुछ शिक्षकों और बाहरी लोगों द्वारा छात्रों को उकसाने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है।

फुकेत-दिल्ली उड़ान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। टर्बुलेंस की घटना में करीब 24 लोग घायल हुए थे। FDR और CVR को सुरक्षित कर लिया गया है और इनके डेटा का विश्लेषण तेज होगा।

नागेंद्रनाथ रॉय को 21 फरवरी 2026 को बंग विभूषण सम्मान दिया गया था। रॉय ने नेताजी को युद्ध अपराधी बताए जाने वाला बयान दिया था। उन्होंने आजाद हिंद फौज की भूमिका और नेताजी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए थे।

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा उठाया। उत्तराखंड की एक महिला का जिक्र करते हुए न्याय की मांग का मामला बताया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाए।

निर्मल घोष को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पानीहाटी नगरपालिका के पार्षद सोमनाथ डे भी मामले में नामजद हैं। पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी को भी आरोपी बनाया गया है।

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में 12 विधेयक पारित हुए। लोकसभा में केवल एक विधेयक पर पूरी तरह चर्चा हो सकी। राज्यसभा में सभी विधेयकों पर चर्चा होने की बात कही गई।

सौरव दास ने 'एक्स' पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। दास के अनुसार, पुलिस ने उनके घर पहुंचकर परिवार से कई सवाल किए। उन्होंने कार्रवाई के आदेश और उसके मकसद पर सवाल खड़े किए।

गुरुवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई स्थगन से पहले सदन में वंदे मातरम् का पूर्ण गायन हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद रहे

आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे ने जनसभा को संबोधित किया था रैली के बाद मंच पर ‘शुद्धिकरण’ के लिए हवन किए जाने का दावा किया गया खरगे ने राज्यसभा में इस घटना को लेकर सवाल उठाया

हादसा बुधवार सुबह अनंतनगर मेन रोड पर करीब 9 बजे हुआ मेधा ईपीएफ कार्यालय में कार्यरत थीं और मूल रूप से केरल की रहने वाली थीं मेधा अपने सहकर्मी अजय गुरु के साथ दोपहिया वाहन से सिंगासंद्रा जा रही थीं

मोहन सिंह जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में ओवरसियर थे 10 जुलाई 2000 को सड़क निर्माण के दौरान मलबे की चपेट में आने से उनकी मौत हुई थी केंद्र सरकार ने 2001 में उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था

आरोग्य सौधा की कैंटीन में एक्सपायर्ड इडली रवा और नारियल पाउडर मिला खाद्य सामग्री के भंडारण में FSSAI दिशानिर्देशों का पालन नहीं पाया गया विकासा सौधा की कैंटीन को सील कर दिया गया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने DGCA को ड्रग-टेस्टिंग नियमों में जल्द बदलाव के निर्देश दिए अनिवार्य जांच के दायरे में आने वाले विमानन कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी प्रतिबंधित ड्रग्स के लिए पॉजिटिव पाए जाने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान होगा

मुंबई के घाटकोपर में पहाड़ी का मलबा तीन मकानों पर गिरा हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई हिमाचल प्रदेश में 65 पेयजल योजनाएं और 112 ट्रांसफार्मर प्रभावित

राउज एवेन्यू की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है CBI की चार्जशीट में 13 आरोपियों के खिलाफ अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है कोर्ट ने चार्जशीट के हिस्सों के मीडिया में प्रकाशित होने पर नाराजगी जताई