विधान सभा चुनाव- कांग्रेस यूपी में नहीं जीतेगी 10 सीट : रीता बहुगुणा

झांसी। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें भी नहीं मिलेगी। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। यदि लड़ी तो हर हाल में हार जाएंगी, क्योंकि यह लोग रिस्क नहीं लेते। परिवार का नाम लेकर और बाइक को आगे पीछे लगाकर कब तक जनता को बेवकूफ बनायेंगे, यह सब पुराना राग हो गया है।

उन्होंने कहा कि मैं भी उस पार्टी में रही हूं और 11 महीने तक मुझे अपॉइंटमेंट भी नहीं दिया गया था तो यह लोग जनता के बीच कैसे आ सकते हैं।

यह कहना है प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का। वह गुरूवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थी। वह यहां स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत रमानाथ खैरा की जयंती में शिरकत करने आई थी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका जी की बात मत कीजिए, सीएम योगी की बात कीजिए जो कोरोना के दौरान अपने पिता की मौत होने के बावजूद घर नहीं गए और जनता के सुख दुख में जुटे रहे।

उन्होंने कहा कि न तो प्रियंका और न राहुल जीत नहीं सकते। आप पार्टी द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री करने के प्रश्न पर कहा कि दिल्ली बहुत छोटी जगह है। आपके दो जनपद जोड़ दीजिए बन गया दिल्ली। वहां ऐसी घोषणा की जा सकती है। लेकिन यूपी बहुत बड़ा प्रदेश है। यहां यह सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की 5 सीटें भी नहीं आएंगी।

उन्होंने अखिलेश व राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने तो वैक्सीन को भी मोदी वैक्सीन का नाम दे दिया। एरच बांध के घोटाले पर सांसद अनुराग शर्मा ने जबाब देते हुए कहा कि यह बड़ा घोटाला है। इसकी जांच की जा चुकी है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती के सवाल के जवाब में कहा कि यह एक विकल्प के रूप में सामने आया है। लोग इससे 10 गुना अधिक कमाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here