भोपाल:बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की आटो चालक की हत्या

छोला मंदिर थाना इलाके में दो लोगों ने एक आटो चालक की नृशंस हत्या कर दी। घटना की वजह अवैध संबंध का शक बताई जा रही है। आरोपित आटो चालक को शराब पिलाने के बहाने एकांत में ले गए थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे शबरी नगर स्थित नाले के पास किसी युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके गले एवं हाथों पर चाकू के गहरे घाव लगे थे। शव के पास मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान शबरी नगर निवासी पिंटू उर्फ गोपाल पुत्र मंगल राजपूत के रूप में हुई।

घटना के बारे में मुखबिर से पता चला कि रात के समय शबरी नगर में रहने वाला प्रिंस और एक नाबालिग लड़का पिंटू के साथ देखे गए थे। पुलिस ने तत्काल दोनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

एक दिन पहले पिंटू से विवाद हुआ था

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पिंटू का प्रिंस के घर आना-जाना था। उसकी मां भी पिंटू से मोबाइल फोन पर बात करती थी। मंगलवार को भी पिंटू, प्रिंस के घर पहुंचा था। वहां पिंटू से प्रिंस और प्रिंस के पिता के साथ विवाद हुआ था। घटना के बाद से प्रिंस ने पिंटू को सबक सिखाने का इरादा कर लिया था। इसके लिए बुधवार रात को उसने अपने एक नाबालिग दोस्त को साथ लिया।

साथ ही शराब पार्टी करने के बहाने से पिंटू को शबरी नगर में स्थित नाले के पास ले गए। जैसे ही पिंटू पर शराब का नशा हावी हुआ। दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिंटू की हत्या कर दी थी। पिंटू के भाई सचिन राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here