बिहार: गाड़ी सहित युवक को जिंदा जलाया

गया में एक बोलेरो के अंदर शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मामला अतरी थाना इलाके का है।नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल बेलदरिया मोड़ के पास अपराधियों ने बोलेरो सहित एक आदमी को जिंदा जला दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर जली हुए बोलेरो पर पड़ी। गाड़ी के पास लोग पहुंचे तो देखा कि एक जला हुआ कंकाल पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

लोगों की जुटी भीड़
अतरी थाना क्षेत्र के सारसु पंचायत की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। यह इलाका जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह जब वे सड़क से होते हुए अपने-अपने खेत के लिए जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की स्थिति देख लोग हैरान रह गए। जले हुए बोलेरो में सिर्फ कंकाल ही बचा था। इसके अलावा पूरा शरीर और बोलेरो जीप जला हुआ था। मौके पर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़।
घटना स्थल पर लोगों की भीड़।

बोलेरो के बारे में भी जानकारी नहीं
बोलेरो किसकी है। साथ ही गाड़ी में किस शख्स को जलाया गया है। इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस की टीम को रवाना किया गया है। लेकिन, अभी तक मौके पर पुलिस पहुंची नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here