बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा 13 और जदयू के 11 सीटों पर लड़ने की सम्भावना

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में चल रही उठापटक शनिवार को खत्म हो सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। यह अहम बैठक करीब एक घंटे तक चली। 

डिप्टी सीएम ने बताया कि एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच सब ठीक चल रहा है। जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीटों की जानकारी दी जाएगी। दोनों पार्टियों के बीच सहमति पहले से बनी हुई थी। इसी क्रम में विचार-विमर्श भी हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। इस दौरान जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है। बताया जा रहा है कि मुकेश साहनी की वीआईपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

24 सीटों पर होना है चुनाव 
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here