यूपी में कल से सभी ग्राम पंचायतों में ‘किसान चौपाल’ आयोजित करेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पश्चिमी यूपी में किसानों के अंदर नाराजगी पैदा होने का डर भाजपा और योगी सरकार को भी सताने लगा है। किसानों की नाराजगी और विपक्ष के ओर से फैलाए जा रहे नाकारात्मक प्रचार को देखते हुए सरकार और संगठन ने विपक्ष को काउंटर करने का प्लान तैयार किया है।

इसके तहत भाजपा कल शुक्रवार को किसान मोर्चा के माध्यम से यूपी के 56 हजार गावों में किसान चौपाल लगाकर नाराजगी दूर करेगी, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों की बर्बाद हो गई है उन्हें एक सप्ताह के भीतर हर हाल में मुआवजा दिलवाएं। यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि चौपालों में पार्टी के सांसद, विधायक और राज्य मंत्री शामिल होंगे जो किसानों को उनके कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे।

मोर्चा 15 अक्टूबर को सभी 98 संगठनात्मक जिलों में किसान चौपालों का आयोजन करेगा। इसके बाद राज्य की 403 विधानसभाओं में और 5 से छह बूथों वाले 27,000 ‘शक्ति केंद्रों’ में यह अभ्यास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने किसानों की पहुंच बढ़ाते हुए, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अब कहा है कि वह उन सभी किसानों को मुआवजा देगी, जिनकी फसल बारिश के कारण खराब हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को फसल मुआवजा आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी कांड के बाद विपक्ष जिस तरह से किसानों के भीतर अपनी पैठ जमाने में लगा हुआ है उसको काउंटर करने के लिए सरकार ने यह तैयारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here