यूपी में ब्राह्मण समाज नहीं सुरक्षित: सतीश चंद्र मिश्रा

ललितपुर। उत्तरप्रदेश के ललितपुर में बहुजन समाजपार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज सुरक्षित नहीं है।

बसपा की ओर से शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा एवं तरक्की को लेकर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों के सर्वाधिक एनकाउंटर किये जाने और निर्दोष लोगों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां किये जाने से आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई, बेबस किसान की परेशानियों को दूर करने और बेरोजगार घूमते शिक्षित युवाओं को बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की हुंकार भरी है। जनता ने भाजपा के शासनकाल में जो कुछ भी भोगा है, अब उससे निजात पाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा की मानसिकता एक जैसी है। गोरखपुर में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी, पत्रकार विनय तिवारी की गाड़ी रोककर हत्या करवा दी गयी, इसके अलावा कानपुर के बिकरू काण्ड में कई लोगों को जोड़कर गोली से आधा दर्जन लोगों का एनकाउंटर कर दिया गया, जैसे अनगिनत मामले आम जनता के सामने हैं। प्रदेश में मंहगाई इतनी बढ़ गयी कि आम आदमी का जीना दूभर है, वहीं दूसरी ओर जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं व प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के बल पर प्रदेश में सत्ता पर काबिज हुई इस सरकार ने ब्राह्मणों के उत्पीड़न के अलावा कोई कार्य नहीं किया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष इंजी.दीपक कुमार अहिरवार, न.पं.तालबेहट के पूर्व अध्यक्ष पी.एन लिटौरिया सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here