यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। वर्ष 2022 के साथ ही यह अठारहवीं विधान सभा का भी पहला सत्र होगा।

इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित कराएगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी।

बजट सत्र इस मायने में खास होगा कि इसमें पहली बार विधान सभा की कार्यवाही नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित होगी। विपक्ष भी सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

सोमवार सुबह 11 बजे विधान सभा मंडप में विधान परिषद और विधान सभा सदस्यों की संंयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण शुरू होगा। वह राज्य सरकार के कामकाज का विवरण देंगी। 26 मई को सरकार दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here