लखनऊ में कैंसर संस्थान, बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर लखनऊ कैंसर संस्थान और बुलंदशहर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम होगा। यह फैसला निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के सम्मान में लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह  का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था।  वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण 
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर प्रदेश के छह जिलों की सड़कों का नामकरण करेगी। उप मुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया था कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्‍याण सिंह के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए उनके योगदान को आने वाली और वर्तमान पीढ़ी कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने राम और राम भक्तों के लिए अपनी सत्ता कुर्बान कर दी लेकिन किसी राम भक्त पर कोई आंच नहीं आने दी, ऐसे बाबूजी के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here