शिकागो के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड में फायरिंग, पांच की मौत

शिकागो के उत्तरी उपनगर इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि पार्क में उस समय दहशत फैल गई, जब परेड शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद ही लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनीं। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईलैंड पार्क में एक सक्रिय शूटर देखा गया है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। कई लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सिटी ऑफ हाईलैंड पार्क की वेबसाइट के मुताबिक गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पर वायरल एक वीडियो को एक दर्शक ने शूट किया था। इलिनोइस फोर्थ ऑफ जुलाई परेड में कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं। एक पत्रकार ने पांच लोगों को खून से लथपथ देखा। जैसे ही परेड जाने वाले लोग हाइलैंड पार्क में परेड मार्ग से भागे उन्होंने कुर्सियों, बच्चों के घुमक्कड़ और कंबल को पीछे छोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक,  गोलीबारी करने वाला व्यक्ति किसी ऊंची इमारत के ऊपर से गोली चला रहा था। परेड रूट सेंट्रल एवेन्यू और सेकेंड स्ट्रीट के पास था। सुबह 10 बजे शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परेड को रोकना पड़ा। जब गोलियां चलाई गईं, उस दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

शिकागो मीडिया के मुताबिक, परेड रिव्यूइंग स्टैंड के पास तीन खून से लथपथ शरीरों को कंबल से ढंके और पांच अन्य लोगों को घायल और खून से लथपथ देखा गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक चश्मदीद ने कहा कि उसने 20 से अधिक शॉट गिने। कुछ घायलों को इलाज के लिए हाइलैंड पार्क अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here