किसान आंदोलन के चलते करनाल में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष पर केस, रोहतक में 900 किसानों पर मुकदमा

करनाल में भारतीय किसान यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत कई किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनीपत में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं रोहतक के महम में 900 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। ये सभी किसान दिल्ली कूच पर निकले हैं।

किसान संगठनों के आह्वान पर दिल्ली जा रहे किसानों ने रोहतक के महम बॉर्डर पर पुलिस नाका तोड़ा और आगे बढ़ गए। इसको लेकर वहां के डयूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस एसए ने महम थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में 900 किसानों पर धारा 147, 148 ,186 ,353 व कोरोना महामारी एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here