चंडीगढ़: मोहाली बॉर्डर पर किसानों ने किया स्थायी धरना, कई रास्ते बंद

मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर वाइपीएस चौक के पास पक्का धरना लगा लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों ने मंगलवार दोपहर बाद मोहाली से चंडीगढ़ स्थित पंजाब मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए कूच किया था, लेकिन उन्हें मोहाली पुलिस ने वाईपीएस चौक पर ही रोक दिया।

किसानों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को चेतावनी दी है कि आज सुबह तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह सुबह चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसानों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी बात नहीं सुनी तो फिर वह किसी की नहीं सुनेंगे और उन्हें रोकने के लिए जो बैरिकेडिंग की गई है उसे तोड़ते हुए वह आगे बढ़ेंगे। 

बता दें कि इस समय मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर सैकड़ों किसान मौजूद हैं। किसानों ने पूरी रात सड़क पर गुजारी है। वहीं अब किसान आज चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसानों को रोकने के लिए मोहाली पुलिस ने पूरी तरह से सड़क को बंद कर दिया है। बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की नाकाबंदी है। यूटी पुलिस ने भी किसानों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। दोनों शहरों की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here