चंडीगढ़: मेयर को रोंदू कहने पर हंगामा, भाजपा के दो पार्षद सस्पेंड

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में शुक्रवार को विवाद हो गया। भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को रोंदू कह दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। 

पार्षदों ने कहा कि उन्होंने मेयर का अपमान किया है। इसके बाद सभी ने राणा से माफी मांगने की मांग की। मेयर ने कहा कि राणा अपने शब्द को वापस लें लेकिन राणा ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने पार्षद कंवरजीत सिंह राणा और मनोज सोनकर को सस्पेंड कर दिया और मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here