उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।