महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व मंत्रियों के बीच मुकाबला

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व मंत्रियों के बीच कांटे की टक्कर है। दावेदारों में नागौर के जायल से विधायक और पूर्व महिला व बाल विकास मंत्री मंजू मेघवाल व पुष्कर से चुनाव हारी पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ का नाम प्रमुख है। मेघवाल और नसीम पद के लिए दिल्ली तक लॉबिंग कर रही है। इनके अलावा जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रुक्ष्मणी कुमारी समेत कई चेहरे भी दावेदारी जता रहे हैं।

दावेदारी और लॉबिंग के साथ सोशल इंजीनियरिंग
जायल विधायक मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री रही हैं। अबकी बार उन्हें सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया है। न ही किसी राजनीतिक नियुक्ति में जगह मिली है। मेघवाल दलित समाज से है। ऐसे में उन्हें महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर दलित वोट बैंक साधने की रणनीति अपनाई जा सकती है। फिलहाल कांग्रेस के किसी भी अग्रिम संगठन में दलित अध्यक्ष नहीं है। इसलिए भी उनकी दावेदारी मजबूत है।

पुष्कर की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और बीकानेर की संभाग प्रभारी है।
पुष्कर की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और बीकानेर की संभाग प्रभारी

पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ अजमेर के पुष्कर क्षेत्र से आती हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और बीकानेर की संभाग प्रभारी है। माइनॉरिटी की अनदेखी के आरोप लगातार कांग्रेस पर लग रहे हैं। बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा ने भी कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर घेर रखा है। ऐसे में माइनॉरिटी में पॉजिटिव मैसेज देने के लिए भी नसीम अख्तर को इस पोस्ट पर जगह दी जा सकती है।

जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल वैश्य समाज से हैं। कई व्यापार मंडल, एसोसिएशन समर्थन में हैं। हाल ही में हुई राजनीतिक नियुक्तियों में ज्योति खण्डेलवाल को व्यापार कल्याण बोर्ड और रुक्ष्मणी कुमारी को समाज कल्याण बोर्ड सदस्य बनाया गया है। बताया जाता है दोनों ही अंदरूनी तौर पर इससे खुश नहीं हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर इनकी नजर है। रुक्ष्मणी कुमारी प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष है।

जयपुर के चौमूं पूर्व राजघराने की बहू हैं। बाकी दावेदारों में दीप्ति शर्मा ब्राह्मण समाज से है। साथ ही बार एसोसिएशन जयपुर की उपाध्यक्ष भी है। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजीता सिहाग बीकानेर में यूथ कांग्रेस की संभाग प्रभारी है। जाट समाज से आती है। महिला कांग्रेस जयपुर देहात अध्यक्ष कविता गुर्जर का नाम भी दावेदारों में बताया जा रहा है।

कांग्रेस आलाकमान तक लॉबिंग
सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अलावा प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन तक कुर्सी के लिए आवेदन किए गए हैं। साथ ही दिल्ली में सीनियर लीडर्स के जरिए भी लॉबिंग करवाई जा रही है।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की महिला नेता।फाइल फोटो।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की महिला नेता।

माना जा रहा है कांग्रेस आलाकमान जल्द ही महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर सकता है। इसे पार्टी का फॉरवर्ड विंग माना जाता है। साल 2023 के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। इसलिए महिला कांग्रेस पर चुनाव से पहले जनता के बीच जाने, कांग्रेस की उपलब्धियां और विजन बताने, बीजेपी व केन्द्र की एनडीए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के साथ ही महिला वोटर्स को साधने की जिम्मेदारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here