जश्न-ए-आजादी पर अमेरिका से बधाई, बाइडेन बोले- भारत ने आज़ादी के लिए लंबी यात्रा तय की

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई दी है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों की तारीफ की और भारत को बापू के बताए रास्ते पर चलने वाला देश बताया। बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दशकों से मजबूत साझेदारी है। दोनों देश मिलकर दुनिया को ये दिखा सकते हैं कि दो महान और विविधता से भरे लोकतंत्र, हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं।

जो बाइडेन ने कहा, ”महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत ने आजादी की तरफ एक लंबी यात्रा तय की है। दशकों से हमारे लोगों के बीच संबंध हैं, जिसमें 40 लाख से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी समुदाय भी शामिल हैं। इन सबने मिलकर हमारी साझेदारी को मजबूत किया है। हमें एक साथ मिलकर दुनिया को दिखाना चाहिए कि हमारे दो महान और विविधता से भरे लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं। मैं उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जो आज भारत में, अमेरिका में और दुनिया भर में जश्न मना रहे हैं। सेफ एंड हैप्पी इंडियन इंडिपेंडेंस डे…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here