भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर कांग्रेस नेता: सीएम जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं हैं न ही कांग्रेस किसी का भला कर सकती है। देश को डूबाने वाली कांग्रेस अब खुद डूब रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना शहर के पुराना बस अड्डा में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शिरकत की।

छठे वित्तायोग के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। ऊना शहर के कई बड़े प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए गए। मिनी सचिवालय का उद्घाटन होने से अब यहां एक छत के नीचे जनता को सभी कार्यालय मिलेंगे।

प्रदेश के एकमात्र नेशनल कॅरिअर सेंटर से दिव्यांगों को सुविधा मिलेगी। ऊना सर्किट हाउस के लोकापर्ण के साथ ही यहां घूमने आने वाले अतिथियों को एक बेहतरीन ठिकाना मिलेगा। मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में माताओं और शिशुओं को बेहतरीन उपचार संभव हो पाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here