पीएम मोदी के बंगलूरू आने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू आने वाले हैं। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, पीएम के पहुंचने से पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

आम चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चौथा कर्नाटक दौरा
बता दें, इससे पहले भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि पीएम मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इसके बाद प्रधानमंत्री बंगलूरू जाएंगे और शाम चार बजे पैलेस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगलूरू शहर भाजपा का गढ़ है, क्योंकि उसके तीनों सांसद भाजपा के हैं।लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद प्रधानमंत्री का यह चौथा कर्नाटक दौरा होगा।

उनकी पहली बैठक 16 मार्च को चुनाव की तारीखों के एलान के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में हुई थी। उनकी अगली सार्वजनिक सभा शिवमोगा में थी। 14 अप्रैल को मोदी मैसूर और मंगलुरु थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here