कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं के लिए अलग से आठ पृष्ठों का विजन डॉक्यूमेंट शामिल

प्रदेश की आधी आबादी-राज्य विकास में पूरी भागीदारी के वचन के साथ कांग्रेस ने महिलाओं को 51 घोषणाओं का शगुन दिया है। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण जैसे भारी-भरकम वादे के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तमाम वादे शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं के लिए अलग से आठ पृष्ठों का विजन डॉक्यूमेंट शामिल किया गया है। इसमें महिलाओं को उद्यमिता, रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वादे किए गए हैं। उन्हें नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण से लुभाने की कोशिश की गई है तो महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देने वाले उद्योगों, व्यवसायों व संस्थानों को टैक्स व बिजली दरों में छूट की घोषणा भी की गई है।

शहरों और राजमार्गों में महिला क्राफ्ट व फूड कोर्ट स्थापित करने, महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए छोटे व लघु उद्योगों के तहत अलग से नीति निर्धारित करने, गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक महिला उद्यमिता पार्क की स्थापना करने, नंदा देवी महिला हस्तशिल्प क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार करने का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कामकाजी महिलाओं को शिशु गृह सेवाएं देने के लिए निजी महिला संस्थानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है। 

यह भी वादे

सभी जिला मुख्यालय, राज्य मुख्यालय, प्रमुुख व्यावसायिक केंद्रों पर महिला छात्रावास की स्थापना की जाएगी। यहां एक महिलाओं के लिए रात्रिविश्राम की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। जो महिलाएं अपने खेतों में काम करती हैं, उन्हें भी मनरेगा श्रमिक मानते हुए मजदूरी देगी।

महिलाओं के लिए विशेष विभाग की स्थापना की जाएगी, जो एकल महिलाओं, दिव्यांग महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के साधन मुहैया कराएगा। प्राथमिक स्तर से लकर ग्रेजुएशन, पीएचडी तक पढ़ाई पर सरकार आर्थिक सहयोग देगी। कामकाजी महिलाओं की उच्च शिक्षा और कौशल वृद्धि के लिए महिलाओं की ओर से संचालित ईवनिंग कॉलेज खोले जाएंगे। सभी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिवार में जन्म लेने वाली हर लउ़की के लिए एक एफडी खोली जाएगी। दो बालिकाओं के जन्म पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

बेटियों के विवाह में सहारा
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर अनाथ बच्चियों को विवाह पर तीन लाख रुपये, पितृहीन कन्या को दो लाख रुपये, मातृहीन कन्या को एक लाख और अन्य निर्धन कन्याओं को 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 

सात विभागों में केवल महिलाएं
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह सात विभागों में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं ही तैनात करेंगे। पराग फार्म की 200 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले सिडकुल क्षेत्र को महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here