देश में कोरोना मृतकों की संख्या 1 लाख के पार, एक दिन में मिले 79 हजार से ज्यादा केस

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है। 

वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, इस वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,00,842 हो गई है। मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here