कोरोना का टीका लोगों को मुफ्त देने का फैसला राज्य सरकारों पर निर्भर: अश्विनी चौबे

राज्यसभा में कल केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया पहले चरण में सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 2.28 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य व अगले मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है। 1 फरवरी तक देश में 39.50 लाख लोगों को निशुल्क टीका दिया जा चुका है। अभी तक किसी राज्य ने मुफ्त टीका देने की जानकारी केंद्र से साझा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here