दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई है। कूड़े के पहाड़ से ऊंचा धुआं उठ रहा है। दमकल को 5:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं जो आग को बुझाने में जुटी हुई हैं।

आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है। पहले कूड़े के ढेर से धुआं उठा, उसके बाद आग लग गई। दिल्ली की मैयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल के एक छोटे से पैच ने आग पकड़ ली है। निर्देशानुसार सभी अधिकारी मौके पर है और सब कुछ नियंत्रण में है।

बता दें कि गर्मी आते ही कूड़े के पहाड़ में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले साल भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आईं थी।

स्थानीय लोगों का कहना है निगम को लैंडफिल पर आग न लगे इसका कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए। वर्ष 2020 में गर्मियों में लैंडफिल पर पांच दिन तक आग लगी थी, बड़ी मुश्किल से दमकल व निगम ने काबू पाया था।

गाजीपुर लैंडफिल साइट

क्षेत्रफल- 70 एकड़

कब शुरू हुई थी- 1984

ऊंचाई कितनी हो गई थी- 65 मीटर

ऊंचाई (वर्तमान)- 50 मीटर

पहले कितने कचरा था- 140 लाख टन

वर्ष 2024 में इस लैंडफिल को खत्म करने का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here