दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन में तकनीकी गड़बड़ी, मेट्रो सेवा बाधित, यात्री हुए परेशान

दिल्ली में मेट्रो को लाइफलाइन माना जाता है। मेट्रो के बिना दिल्ली मानो रुक सी जाती है। इन सबके बीच द्वारका सेक्टर 21 से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर चलने वाली मेट्रो की ब्लू लाइन की सेवा बाधित है। यह सेवा ऐसे समय में बाधित हुई है जब शाम को ऑफिस से छूटने के बाद सभी को घर पहुंचने की जल्दी होती है। खबर के मुताबिक तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस पर असर पड़ा है। इस बात की जानकारी डीएमआरसी की ओर से भी दी गई है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच मेट्रो देरी से चल रही है। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।

यमुना बैंक और ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं आज शाम 6.35 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावित रही। हालांकि अब यह सामान्य हो चुका है। दोबारा फिर से खराबी आई। यमुना बैंक पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग परेशान हो रहे हैं। ब्लू लाइन में देरी की वजह से मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना बैंक स्टेशन के पास कोई कमी आई है। ट्रेन को काफी कम गति से चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तकनीकी खामी को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। पिछले महीने दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के एक खंड पर सिग्नल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं थी। वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट को हरियाणा के राजा नगर सिंह (बल्लभगढ़) से जोड़ती है।

आपत्तिजनक व्यवहार, यौन उत्पीड़न के खिलाफ हमारी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है: डीएमआरसी

एक महिला द्वारा दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर उसके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह महिला यात्रियों की सुरक्षा को ‘बहुत गंभीरता’ से लेता है और इस संबंध में समुचित कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा-पूरा सहयोग किया जा रहा है। डीएमआरसी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि ‘‘किसी प्रकार के अश्लील/आपत्तिजनक व्यवहार या यौन उत्पीड़न के प्रति उसकी नीति जीरो टॉलरेंस’ की है और वह ‘‘सभी यात्रियों को हमेशा यात्रा के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here