उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले- नहीं बता पाएंगे धनिया-गाजर के पत्तों में अंतर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान और कृषि कानून की बात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धनिया और गाजर के पत्तों में अंतर नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए कृषि कानून को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा भी कृषि कानून की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि सपा पहले व्यक्ति, फिर पार्टी और इसके बाद देश व प्रदेश की बात करती है। वहीं भाजपा पहले देश और प्रदेश, इसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति की बात करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का है। अब भारत की ओर से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी। 

80 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने 280 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले का विकास तेजी से हो रहा है। पिछली सपा सरकार में दल और जाति के आधार पर क्षेत्र का विकास होता था। हम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन बीस किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 250 की आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर कर दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here