देश भर में डीज़ल के दाम बड़े

एक दिन की राहत के बाद आज एक बार डीजल की बढ़ी कीमतों ने लोगों को झटका दिया। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के अलग-अलग प्रदेशों में आज डीजल के रेट में 23 से 27 पैसे तक इजाफा देखा गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर डीजल का दाम 89.07 रुपये हो गया है। आइए जानते हैं और शहरों का हाल 

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर113.07102.80
इंदौर109.6797.98
भोपाल109.6397.92
जयपुर108.1398.26
मुंबई107.2696.68
पुणे106.8294.78
बेंगलुरु104.7094.53
पटना103.7995.10
कोलकाता101.6292.17
दिल्ली101.1989.07
चेन्नई98.9693.69
नोएडा98.5289.67
लखनऊ98.3089.48
आगरा98.0689.24
चंडीगढ़97.4088.81
रांची96.2194.05

स्रोत: IOC

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें 

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here