बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कट गया है। उनकी जगह इस बार भाजपा ने छत्रपाल सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। छत्रपाल सिंह बहेड़ी से विधायक रह चुके हैं। उन्हें योगी सरकार में मंत्री भी बनाया गया है। माना जा रहा है कि 75 प्लस के फैक्टर के कारण संतोष गंगवार को टिकट कटा है।
कुर्मी वोट बैंक को साधने की कवायद
बरेली संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोट बड़ी संख्या में हैं। संतोष गंगवार के स्थान पर छत्रपाल सिंह को लाकर कुर्मी वोट बैंक को अपने पाले में साधने की कवायद की है। छत्रपाल संतोष गंगवार को अपना राजनैतिक गुरु मानते हैं। दोनों नेता एक ही बरादरी से आते हैं।