संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल। भाजपा ने रविवार को बंगाल के लिए 19 उम्मदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है, जो संदेशखाली की रहने वाली हैं और शेख शाहजहां और उनके गुर्गों की पीड़ता हैं। उन्होंने ही सबसे पहले संदेशखाली की महिलाओं की आवाज को बुलंद किया था और आज तीनों आरोपी शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार सलाखों के पीछे हैं। 

इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए अभिजीत गांगुली को तमलुक, तृणमूल छोड़ कर भाजपा में आए तापस राय को कोलकाता उत्तर और दिलीप घोष को मेदिनीपुर की जगह दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि बशीरहाट के अंतर्गत ही संदेशखाली का क्षेत्र भी आता है। रेखा को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। वे संदेशखाली के पीड़ितों में से एक है, जिसे शेख शाहजहां के हाथों पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की महिलाओं के साथ खड़ी है।

रेखा की शिकायत पर ही हुई थी कार्रवाई: अनूप
बशीरहाट जिले भाजपा प्रचार समिति के सदस्य अनूप दास ने बताया कि पूरे संदेशखाली में खुशी का माहौल है। लोग खुश हैं। महिलाओं में भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि रेखा पात्रा की शिकायत पर ही संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया गया था।

बंगाल भाजपा उम्मीदवारों की सूची

  • कलकत्ता उत्तर- तापस राय
  • बैरकपुर- अर्जुन सिंह
  • तमलुक- जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय
  • जलपाईगुड़ी- जयंत राय
  • दार्जिलिंग- राजू बिष्ट
  • रायगंज- कार्तिक पाल
  • जंगीपुर- धनंजय घोष
  • कृष्णानगर- राजमाता अमृता राय
  • दमदम- शीलभद्र दत्त
  • बारासात- स्वप्न मजुमदार
  • बसीरहाट- रेखा पात्रा
  • मथुरापुर- अशोक पुरकाइत
  • कलकत्ता दक्षिण- देवश्री चौधरी,
  • उलबेड़िया- अरूण उदय पाल चौधरी
  • श्रीरामपुर- कबीर शंकर बोस
  • आरामबाग- अरूप कांति दीगर
  • मिदनापुर- अग्निमित्रा पाल
  • दुर्गापुर- दिलीप घोष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here