नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुपरस्टार सलमान खान का धन्यवाद कर रहे हैं। वीडियो ने कई लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया कि क्या राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं।
वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान के बारे में कहते दिख रहे हैं, “सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं, उनके साथ बैठकर बहुत खुशी महसूस होती है। इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए उनका धन्यवाद।” इस क्लिप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि सलमान ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में मदद की होगी।
पुराना वीडियो फैक्ट चेक करने की जरूरत
हालांकि, इस वीडियो की टाइमिंग कुछ भ्रम पैदा कर रही है। कई यूजर्स ने साफ किया कि यह फुटेज पुराना है। एक यूजर ने लिखा, “यह पुराना वीडियो है, वह अभी भी जेल में हैं। पहले फैक्ट चेक करें।” दरअसल, यह वीडियो 2018 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन न चुका पाने के कारण लगभग तीन महीने जेल में बिताए थे। इस मामले में बाउंस हुए चेक और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हुई थी।
वर्तमान स्थिति
राजपाल यादव 5 फरवरी 2026 को उसी लंबित चेक-बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में हैं। इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित है।
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया, लेकिन फैक्ट यह है कि हाल की फुटेज नहीं है और सलमान खान का धन्यवाद राजपाल के पिछले अनुभव से जुड़ा है, वर्तमान कानूनी स्थिति से नहीं।