किसान को बनाया जाएगा ऊर्जादाता: हिमाचल में बोले गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत को दुनिया की नंबर वन आर्थिक शक्ति बनाएंगे। इलेक्ट्रिक कार के बाद अब बिजली से चलने वाला ट्रैक्टर व ट्रक भी लाया जाएगा। कहा कि मैं देश में पैट्रोल-डीजल को समाप्त करने का सपना देख रहा हूं।  किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता भी बनाया जाएगा। पराली से बायो सीएनजी, बायो एलएनजी बनाया है।

अब गन्ने के जूस से इथेनॉल बनाया जाएगा। कहा कि हिमाचल में ग्रीन हाइड्रोजन बनेगा। हिमाचल में सड़कों, रोपवे और सुरंगों का निर्माण होगा। पहले रोहतांग जाने के लिए 7 घंटे लगते थे, लेकिन अब अटल टनल बनने से 8 मिनट में ये सफर पूरा हो रहा है। लद्दाख से लेह के लिए भी चार सड़कें और टनल बनाई जाएंगी। गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपये के बजट से सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। 

एशिया की सबसे बड़ी टनल जोजिला 
एशिया की सबसे बड़ी जोजिला टनल बनाई जा रही है। इसका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हिमाचल काफी संख्या में रोपवे और केबल कार का निर्माण किया जा रहा है। मनोड़ी से किलाड़, भरमौर से भरमाणी माता तक रोपवे बनाया जाएगा। अब हर व्यक्ति अपने घर में बिजली तैयार करेगा। घर में बिजली तो मिलेगी ही, इससे कार, स्कूटर भी चार्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here