सोते समय प्रधान पर फायरिंग, मौत

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को घर के बरामदे में सो रहे ग्राम प्रधान के सिर व सीने में गोली मार दी गयी जिससे ग्राम प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना की छानबीन शुरू की। रात में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वही गांव के लोग स्तब्ध हैं।

कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के गुरु शरण यादव ग्राम प्रधान थे। वे रोज की तरह भोजन के बाद रात में घर के बरामदे में सो रहे थे। शुक्रवार की रात लगभग 12 पहुंचे अज्ञात लोगों ने प्रधान के सिर व सीने पर गोली मार दी। गोली आवाज सुनकर प्रधान की पत्नी केवला घर से निकली तो, वे खून से लथपथ पड़े थे।

इसी समय छत पर सो रहा प्रधान का लड़का गिरेंद्र भी पहुंच गया। जब तक परिवार के लोग एकत्र हुए प्रधान गुरुशरण (59) की मौत हो चुकी थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए।

सूचना पर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों से जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिए। रात में ही एहतियातन पीएसी बुलाकर गांव में तैनात कर दी गयी। घटना की तहरीर प्रधान के बड़े पुत्र सत्येंद्र ने अज्ञात के खिलाफ दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here