पुतिन ने रूस-यूएस न्यू स्टार्ट परमाणु संधि की अवधि एक साल के लिए बढ़ाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस और अमेरिका के बीच न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार संधि की अवधि एक साल और बढ़ा दी जाएगी। पुतिन ने कहा कि रूस संधि का पालन करते हुए वैश्विक स्थिरता बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और उम्मीद है कि अमेरिका भी इसके नियमों का पालन करेगा। वर्तमान में यह संधि 5 फरवरी, 2026 तक लागू है।

2010 में प्राग में इस संधि पर हस्ताक्षर हुए थे और 2011 में इसे लागू किया गया। संधि दोनों देशों द्वारा तैनात किए जाने वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करती है। इसके अंतर्गत भूमि और पनडुब्बी आधारित मिसाइलों तथा बमवर्षकों की संख्या 700 तक सीमित है, जबकि कुल परमाणु हथियारों की संख्या 1550 से अधिक नहीं हो सकती। लॉन्चरों की अधिकतम संख्या 800 निर्धारित की गई है।

2023 में रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के यूक्रेन दौरे के बाद संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था, लेकिन इसके नियमों का पालन करने का वचन दिया था। पुतिन ने कहा कि संधि की समाप्ति वैश्विक सुरक्षा के लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है, इसलिए रूस इसे बढ़ाने की पहल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here