पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई बीएमडब्ल्यू एक्स7 लग्जरी एसयूवी

युवराज सिंह ने BMW X7 (बीएमडब्ल्यू एक्स7) का लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल खरीदा है। यह xDrive40i M स्पोर्ट वैरिएंट है जो इस समय X7 का टॉप-एंड वैरिएंट है। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये है। इस कार का एक और वैरिएंट xDrive30d DPE Signature भी उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। X7 इस समय में BMW की फ्लैगशिप एसयूवी है। 

Yuvraj Singh BMW X7

कार कलेक्शन
युवराज सिंह की BMW X7 लग्जरी एसयूवी का रंग फायटॉनिक ब्लू है। इस SUV में काफी स्पोर्टी लुकिंग ट्रिम भी देखने को मिलता है। यह इस एसयूवी का M Sport वैरिएंट है जिसकी वजह से क्रिकेटर ने इसे चुना है। X7 के अलावा, युवराज के पास बीएमडब्ल्यू की कई कारें पहले से हैं। जिसमें F10 M5, E60 M5, F86 X6M और E46 M3 मॉडल शामिल हैं।

BMW X7

इंजन और पावर
BMW X7 xDrive40i वैरिएंट में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 340 hp का अधिकतम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि xDrive30d वैरिएंट में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 265 hp का अधिकतम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

BMW X7

टॉप स्पीड
पेट्रोल इंजन की टॉप स्पीड 245 किमी प्रति घंटा है और यह 6.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, डीजल इंजन की टॉप स्पीड 227 किमी प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 7 सेकेंड का समय लेती है। दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और दोनों ही xDrive वैरिएंट होने का मतलब है कि सभी चार पहियों पर पावर ट्रांसफर की जाती है। 

BMW X7 ZeroG Lounger

शानदार फीचर्स
फीचर की बात करें तो इसमें एलईडी टेल लैंप, टू-पार्ट इलेक्ट्रिक टेलगेट, लेजर लाइट के साथ हेडलैंप और 22.0-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। केबिन के अंदर, गियर शिफ्टर और  इंजन को शुरू/बंद करने के लिए पुश बटन कांच से बना है। अपहोलस्ट्री के लिए हाई क्वालिटी लेदर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और भी बहुत से फीचर्स मिलते हैं। 

BMW X7

कई एडवांस्ड फीचर्स
इसके अलावा, एसयूवी में हरमन ऑडियो सिस्टम मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम एक एडवांस्ड आईड्राइव इंटरफेस और कई अन्य कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस है। BMW X7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें जेस्चर कंट्रोल्स मिलते हैं। वॉल्यूम कंट्रोल और अन्य फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए, आप सिर्फ एक इशारा करने की जरूरत हैं। X7 को 6 या 7 सीटर SUV के रूप में पेश किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here