झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, स्पेन से आई थी पर्यटक

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। बताया गया है कि महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। 

जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई। उन्होंने आगे की जानकारी बाद में देने की बात कही। इस बीच नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात से आठ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह स्पैनिश जोड़ा बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड के दुमका पहुंचा था। यहां से उन्हें बिहार और फिर नेपाल जाना था। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, “इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है। उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। मेडिकल जांच भी की जा रही है।”

चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड में यह घटना उस समय हुई, जब पीएम मोदी खुद राज्य में थे। उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर चंपई सोरेन सरकार को घेरा भी था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here