गुजरात विधानसभा चुनाव: ‘आप’ ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की

इस साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले आप पार्टी ने दो अगस्त को 10 उम्मीदवारों को पहली सूचि जारी की थी। जानकारी के लिए बात दें कि आप पार्ट अभी तक गुजरात विधानसभी चुनाव की 182 विधानसभा सीटों में से 19 के लिए उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। फिलहाल अभी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभवत यह चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने अपने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वह इस प्रकार है…

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया, कामरेज से राम धदुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। 

पिछले साल भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ था कड़ा मुकाबला
गुजरात में पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को विधानसभा में कुल 99 सीटें मिलीं थीं।  लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं। पिछले 32 वर्षों में ये कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी। इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here